Ms Office Kya Hai इसके सभी application से जुडी जानकारी

आज हम यह जानेंगे के ms office kya hai, MS office ki full form, ms office ka avishkar kisne kiya.

ms office kya hai –

एम एस ऑफिस जिसका पूरा नाम Microsoft Office है, यह Microsoft Corporation के द्वारा बनाया गया Application Software का एक कम्पलीट पैकेज है.

जिसमे कई सारे उपयोगी Application Software आते है। MS Office एक General Purpose Software है जो Office, Home, Student तथा General Professional के कार्यों को करने के काम में आते है।

MS Office कंप्यूटर यूजर के लिए एक सबसे पॉपुलर सॉफ्टवेयर है जो एक साधारण कंप्यूटर यूजर से लेकर एडवांस यूजर तक की बेसिक जरुरत को पूरा करता है।

MS Office का यूज़ पर्सनल कंप्यूटर यूजर से लेकर बड़ी-बड़ी आर्गेनाइजेशन भी करती है। यह कई भाषाओं में विश्व स्तर पर उपलब्ध है।
MS Office का उपयोग Document बनाने, Spreadsheet बनाने, Presentation बनाने तथा Database Management इत्यादि के लिए किया जाता है।

इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए MS Office के अंदर जो भी Application Software आते है उसे Component of MS Office भी कह सकते है जिसका उल्लेख आगे किया गया है।

MS office ki full form –

MS-Office का पूरा नाम Microsoft Office (माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस) है। इस साफ्टवेयर को Microsoft (माइक्रोसॉफ्ट) कंपंनी द्वारा 1989-1990 में तैयार किया गया है जो कि एक अमेरिकी कंपनी है। इसके मालिक BIll Gates (बिल गेट्स) है।

ms office ka avishkar kisne kiya –

अब हम जानेंगे की ms office ka avishkar kisne kiya किसने किया था और किसने इसे बनाया था.

माइक्रोसोफ्ट ऑफिस पहली बार 1 अगस्त 1988 को बिल गेट्स द्वारा Las Vegas में लॉन्च किया गया और तब इसके सिर्फ 3 कम्पोनेंट थे जो एम एस वर्ड, एमएस एक्सेल, एम एस पॉवरपॉइंट थे.

लॉन्च के बाद एम एस ऑफिस के अपडेट आये जिसमे सबसे पहले Spell checker का फ़ीचर ऐड किया गया जिस से कोई भी गलत वर्ड हाईलाइट हो जाता था.

इसके बाद OLE डाटा इंटीग्रेशन का फीचर ऐड किया गया इसके बाद विसुअल वेसिक फॉर एप्लीकेशन स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज का फ़ीचर ऐड किया गया और ऐसे ही माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बहुत से अपडेट ऐड किये गये और फिर बाद में माइक्रोसॉफ्ट ने बिज़नस ऑफिस के लिए 10 जुलाई 2012 को एम एस ऑफिस का न्यू एडिशन लॉन्च किया.

जिसका नाम ऑफिस बिज़नस एप्लीकेशन था ये एडिशन बिज़नस के काम के लिए लॉन्च किया गया था. अब एम एस ऑफ़िस विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम और मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए और एंड्राइड और IOS के लिए भी स्टोर में उपलब्ध है. ऑफिस का सबसे लेटेस्ट वर्शन ऑफिस 2019 है जो 24 सितम्बर 2018 को रिलीज़ किया गया.

ms office के संस्करण-MS Office Version in hindi?

अब हम जानेंगे MS Office Version in hindi कितने आ चुके है और अभी क्या चल रहा है की माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का पहला वर्जन MS Office 1.0 था। इसके बाद इस सॉफ्टवेयर में लगातार नए अपडेट्स किया जाता रहा है और साथ ही समय-समय पर इसके नए वर्जन भी लाए गए।

इसके नए वजन में फीचर्स के साथ-साथ दुसरे प्रोग्राम भी जोड़े गए है जिस कारण वर्तमान में इसके पैकेज में कई सारे नए प्रोग्राम्स जोड़े जा चुके है।
Windows OS के लिए आज तक MS Office के निम्नलिखित Version Release किए गए है:-

  • YEAR – VERSIONS
  • 1990 – MS Office 1.0
  • 1992 – MS Office 3.0
  • 1995 – MS Office 95
  • 1997 – MS Office 97
  • 2000 – MS Office 2000
  • 2002 – MS Office 2002
  • 2003 – MS Office 2003
  • 2007 – MS Office 2007
  • 2010 – MS Office 2010
  • 2013 – MS Office 2013
  • 2016 – MS Office 2016
  • 2019 – MS Office 2019
  • 2021 – MS Office 2021

एम. एस ऑफिस के उपयोग क्या है – MS Office ke upyog-

MS Office की उपयोग के बारे में बात करें तो इसके काफी सारे फायदे है सभी को एक एक करके बताना तो संभव नहीं है लेकिन हम फिर भी कुछ मुख्य फीचर्स के बारें में जरूर बात करेंगे। जो कि इस प्रकार है।-

  • आप Microsoft Office में किसी भी डॉक्यूमेंट को HTML File के रूप में सेव कर सकते हो है। जिससे हम लोग उस File को Browser पर भी देख सकते हैं।
  • इसमें आप Office Assistant का इस्तेमाल भी कर सकते हो।
  • इसमें एक से ज्यादा भाषाओं जैसे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी ,गुजरती,आदि भाषाओं का इस्तेमाल कर सकते हो।
  • MS Office मे आप Web Page Wizard के माध्यम से Web Page भी बना सकते है।
  • इसमे आप Internet से Connect करके अपने डॉक्यूमेंट को Share भी कर सकते हैं।
  • MS Office अब हिंदी में भी उपलब्ध हो गया है। इससे अंग्रेज़ी न जानने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए काफ़ी सुविधा हो गई है जिससे यह लोगों को और भी अधिक सरल लगने लगा है।
  • MS Office में ऑटो करेक्ट (Auto Correct) का फीचर भी दिया जाता है यानि अगर किसी वाक्य में कोई शब्द गलत भी टाईप हो जाता है तो यह उसको खुद ब खुद सहीं कर सकता है।
  • MS-Office एक यूजर फ्रेंडली सॉफ्टवेयर है ।
  • MS Office के जितने भी प्रोग्राम है जो फीचर्स हैं वह बहुत ही आसान है उसको कोई नया व्यक्ति भी आसानी से सीख सकता है और उसका उपयोग कर सकता है।
  • MS Office एक ऐसा सॉफ्टवेयर पैकेज है जिसमें कई तरह के प्रोग्राम एप्लीकेशन है।
  • MS-Office चलाने के लिए जितने भी एप्लीकेशन है उन सभी को सीखना बहुत ही आसान है। लेकिन आजकल जो भी कंप्यूटर पीसी लैपटॉप आ रहे हैं उसमें एमएस ऑफिस पहले से ही इंस्टॉल किया हुआ मिल रहा है।
  • MS Office सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए हाई कंफीग्रेशन कंप्यूटर की जरूरत नहीं है यह आसानी से किसी भी कंप्यूटर में काम करता है।
  • इस सॉफ्टवेयर को आसानी से इंस्टोल किया जा सकता है।
  • MS-Office को समय-समय पर अपडेट भी माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा किया जाता है जिसमें इसमें किसी भी तरह के Error या Bug से संबंधित समस्या नहीं होती है। इसी कारण यह आज इतना पापूलर सॉफ्टवेयर है।

ms office ke applications kitne hote hai-

अब तक हमने सीखा की ms office kya hai और अब हम जानेंगे की ms office ke applications यानि की ऑफिस के कितने applicatin कितने है-

1. एम एस वर्ड (Microsoft Word)

MS word एक वर्ड प्रोसेसर (word processor) है जो की लेख को कंप्यूटर में लिखने तथा उसका एडिट करना का फीचर प्रदान करता है।

ms office ki full form

यह एक application software है जो की Microsoft का एक Product है, MS Word को “word” के नाम से जाना जाता है। इसका इस्तेमाल टेक्स्ट को एडिट, फॉर्मेट, फाइल सेव, प्रिंट और सेंड करने के लिए किया जाता है।

यदि आप जानना चाहते है की एम् इस वर्ड क्या होता है और इसको कैसे सीख सकते है? तो आप हमारा यह लेख MS word kya hai पढ़ सकते है इसमें हमने एम् वर्ड की स्क्रीन कितने भागो में बाटी जा सकती है वह भी बताया है।

2. एम एस एक्सेल (Microsoft Excel)

MS Excel, जिसका पूरा नाम ‘Microsoft Excel‘ है तथा इसे ‘Excel‘ के नाम से भी जाना जाता है, यह एक Spread Sheet based Program है,

ms office versions in hindi

जो आंकडों को Tabular format में Open, Create, Edit, Formatting, Calculate, Share एवं Print आदि करने का कार्य करता है. MS Excel को Microsoft द्वारा विकसित किया गया है calculations के लिए सबसे बढ़िया सॉफ्टवेयर है।

3. एम एस वन नोट (Microsoft OneNote)

वननोट (OneNote) एक डिजिटल नोटबुक हैं | हम इसमें नोट्स (Notes) सेव (Save) कर सकते हैं, ड्राइंग (Drawing) कर सकते हैं इसमें हम नोटबुक्स (Notebooks) के अलग-अलग सेक्शन (Section) बना सकते हैं |

वन नोट में हम text टाइप भी कर सकते हैं अथवा किसी अन्य वेबपेज (Webpage) से जानकारी इसमें insert भी कर सकते है |

OneNote हमारी एक ऐसी नोटबुक हैं जिसमे हम कभी भी, कही भी जानकारी (Information) सेव (Save) कर सकते हैं |वन नोट डेस्कटॉप एवं मोबाइल एप्लीकेशन (Application) दोनों में ही उपलब्ध हैं |

4.एम एस पॉवरपॉइंट (Microsoft PowerPoint)

एम एस पॉवरपॉइंट का पूरा नाम Microsoft Powerpoint है, जिसे हम PowerPoint के नाम से भी जानते हैं। यह एक बहुत ही शक्तिशाली presentation making programe है.

ms office ke applications

जो डेटा यानी Text, photo, Audio आदि को slide के रूप में तैयार करने और इसे Create, Edit करने, format करने, Share करने और Present करने का काम करता है।

5. एम एस पब्लिशर (Microsoft Publisher)

MS Publisher एक Desktop Publishing Software है, जिसको Microsoft ने बनाया है। अगर आप सोच रहे है ये MS Word की तरह है तो ऐसा बिल्कुल भी नही है,

Publisher को MS वर्ड से बिलकुल अलग बनाया गया है।यह एक Introductory application होता है Marketing Materials को create करने के लिए बनाया गया है।

6. एम एस एक्सेस (Microsoft Access)

यह एक Database Management Program है जिसमे छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी Database को एक सही वे में रख सकते है।

ms office kya hai

इसमें हमें Form, Table, Report इत्यादि Create करने की पूरी सुविधा मिलती है। MS Access डेटाबेस के stored informatin को किसी दुसरे प्रोग्राम के साथ जैसे की वेब सर्विसेज से ब्राउज, सर्च, और Access भी किया जा सकता है.

7. एम एस आउटलुक (Microsoft Outlook)

यह एक Email Management Program है जिसका उपयोग स्टैंड-अलोन ऐप के रूप में किया जा सकता है। इसको हम एक प्रकार से Email Box को तरह यूज़ करते है।

आउटलुक एक प्रकार का पर्सनल इंफॉर्मेशन मैनेजर ऐप (Personal Information Manager App) है और इसी के साथ वह ई-मेल कम्युनिकेशन सॉफ्टवेयर (Email Communication Software) भी है।

Microsoft 365 क्या है-

Microsoft 365, एक सब्सक्रिप्शन आधारित सेवा है। अर्थात इसकी सेवाओं का लाभ उठाने के लिये आपको हर महीने कुछ शुल्क देना होगा। इसे 2011 में लांच किया गया था।

इसमें आपको Microsoft Office के सभी टूल्स के लेटेस्ट वर्शन इस्तेमाल करने को मिलते है। यह अलग-अलग सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ मे आता है। अपनी आवश्यकता के अनुसार आप पर्सनल, बिजनेस, और फैमिली प्लान में से किसी एक को चुन सकते है।

Microsoft 365 का उपयोग करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट office.com पर विजिट करना होगा।

इसके बाद आप अपने माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से साइन-इन करके अपनी जरूरत के अनुसार इसका प्लान खरीद सकते है।

इसका फायदा ये है, कि आपको सभी ऑफिस टूल्स के प्रीमियम वर्शन उपयोग करने को मिलते है। इसके अलावा कुछ अतिरिक्त टूल्स और सेवाओं का लाभ भी आपको मिलता है जो आमतौर पर Microsoft Office में देखने को नही मिलेगा।

निकर्ष-

  • जैसा की आज हमने आपको ms office kya hai, MS office ki full form, ms office ka avishkar kisne kiya, MS Office Version in hindi, ms office ke applications, MS Office ke upyog के बारे में आपको बताया है.
  • इसकी सारी प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप बताई है उसे आप फोलो करते जाओ निश्चित ही आपकी समस्या का समाधान होगा.
  • यदि फिर भी कोई संदेह रह जाता है तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट कर सकते और पूछ सकते की केसे क्या करना है.
  • में निश्चित ही आपकी पूरी समस्या का समाधान निकालूँगा और आपको हमारा द्वारा प्रदान की गयी जानकरी आपको अच्छी लगी होतो फिर आपको इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है.
  • यदि हमारे द्वारा प्रदान की सुचना और प्रक्रिया से लाभ हुआ होतो हमारे BLOG पर फिर से VISIT करे हम ही TECHNICAL PROBLEM का समाधान करते है. और यदि तुरंत सेवा लेना चाहते हो तो हमारे साईट के Contact Us में जाकर हमसे Contact भी कर सकते है.

Ramu Choudhary, मैं एक Computer Graduate and Internet Services के बारे 2016 से बहुत अच्छे से रूबरू हु. में Technology ओर Education से सम्बंधित चीज़ों को सीखना और दूसरों कोबहुत पसंद है यदि आप भी Technology ओर Education सूचना प्राप्त करना चाहती होतो फिर हमारे ब्लॉग को फॉलो कर ले और दोस्तों के साथ शेयर कर दे.